हथेली पर बाल
एक बार अकबर भरे दरबार में बैठे थे। अकबर के मन में अचानक एक विचार आया और उन्होंने दरबारियों से एक सवाल पूछा -"क्या आप बता सकते हैं कि मेरी हथेली पर बाल क्यूँ नही हैं?"
"जहाँपनाह! हथेली पर बाल होते ही नहीं हैं" सभी दरबारियों ने एक स्वर में कहा और गर्व से फूल गए कि उन्होंने बादशाह को आज इस सवाल का तरंत उत्तर दे दिया।
मगर अकबर बादशाह को आज इस सीधे-सादे उत्तर से क्या संतोष होना था, उन्होंने फिर पूछा -"क्यूँ नहीं होते?"
सब दरबारी चुप। क्या जवाब दें। जब हथेली पर बाल नहीं होते, तो नहीं होते। ये तो कुदरती बात है।
उन्हें चुप देखकर बादशाह ने बीरबल की तरफ़, "बीरबल तुम्हारा क्या खयाल है?"
बीरबल ने कहा,"जहाँपनाह! आप रोज-रोज अनेक गरीबों को दान देते हैं। जिससे आपकी हथेली लगातार घिसती रहती है। इसलिए इस पर बाल नहीं उग पाते।"
बीरबल का जवाब सुनकर बादशाह खुश हो गए।
मगर तुंरत ही ही उन्होंने पूछा, "माना कि दान देते रहने से हमारी हथेली में बाल नहीं उग पाते लेकिन तुम्हारी हथेली में बाल क्यों नहीं हैं?"
"जहाँपनाह! आप रोज-रोज मुझे ढेरों उपहार देते रहते हैं। उन उपहारों को लेते-लेते मेरी हथेली भी तो घिसती है!इसलिए मेरे हथेली में भी बाल नहीं उगे।"
अकबर ने सोचा, "बीरबल तो बहुत चतुर निकला, लेकिन आज वह बीरबल की पूरी परीक्षा लेना चाहते थे।
इसलिए फिर पूछा, "तुम्हारी और मेरी हथेलियाँ तो घिसती रहती हैं, लेकिन हमारे अन्य दरबारियों की हथेलियों में भी बाल नहीं उगे, इसका क्या कारण है?"
बीरबल ने हँसते हुए कहा, "यह तो बिल्कुल सरल बात है, आलमपनाह! आप मुझे प्रतिदिन उपहार देते हैं, इससे दरबारियों को भारी जलन होती है और ये हमेशा हाथ मलते रहते हैं। यदि हथेलियाँ लगातार घिसती रहें तो उन पर बाल कैसे उगेंगे?"
यह सुनकर अकबर खिलखिलाकर हँस पड़े। बीरबल से जलने वाले दरबारी और अधिक जल उठे ।
संकलन- नीलम मिश्रा

आपको ककड़ी-खाना पसंद है ना! पढ़िए शन्नो आंटी की कविता
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में हम क्या भूत भी ठिठुरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की सैर की है? क्या कहा?- नहीं?
कोई बात नहीं, चलिए हम लेकर चलते हैं।
क्या आप जानते हैं- लिखने से आँखें जल्दी नहीं थकती, पढ़ने से थक जाती हैं क्यों?
अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के बारे में रोचक बातें जानना चाहेंगे? बहुत आसान है। क्लिक कीजिए।
तस्वीरों में देखिए कि रोहिणी, नई दिल्ली के बच्चों ने गणतंत्र दिवस कैसे मनाया।
आपने बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनी होगी? क्या बोला! आपकी मम्मी ने नहीं सुनाई। कोई प्रॉब्लम नहीं। सीमा आंटी सुना रही हैं, वो भी कविता के रूप में।
एक बार क्या हुआ कि जंगल में एक बंदर ने दुकान खोली। क्या सोच रहे हैं? यही ना कि बंदर ने क्या-क्या बेचा होगा, कैसे-कैसे ग्राहक आये होंगे! हम भी यही सोच रहे हैं।
पहेलियों के साथ दिमागी कसरत करने का मन है? अरे वाह! आप तो बहुत बहुत बहादुर बच्चे निकले। ठीक है फिर बूझिए हमारी पहेलियाँ।



उस समय की बात है, जब चाणक्य और चन्द्रगुप्त मिलकर भारतवर्ष में मौर्य साम्राज्य की स्थापना कर रहे थे। सारा देश छोटे-छोटे राज्यों में बँटा था। बिखरी हुई शक्तियों को समेटकर एक राष्ट्र का निर्माण करना सहज काम नहीं था। चाणक्य और चन्द्रगुप्त एक सेना इकट्ठी करके देश के भीतरी राज्यों को जीतने में लगे थे। उनके सामने सबसे बड़ी यह समस्या थी की ज्यों ही वे एक राज्य या प्रांत को जीतकर दूसरे पर आक्रमण करते, त्योंही शत्रु लोग जीते हुए देश पर पुनः अधिकार कर लेते थे। इस प्रकार उनका किया कराया चौपट हो जाता था।













एक दिन की बात है। वह मोटा चूहा जो अपने बिल में एक पेड़ के नीचे रहता था, चारों तरफ झाँककर तसल्ली कर लेने के बाद कि उस शेर बहादुर का कहीं दूर तक पता नहीं है, अपने बिल से निकल कर आया और गर्मीं के मारे परेशान होकर पेड़ के नीचे एक हरे पत्ते को ओढ़कर सो गया। उसने सोचा की पत्ते को ओढ़ लेने के बाद उसे शेर या कोई और जानवर नहीं देख पायेगा। वह आराम से कुछ घंटे तक सोता रहा।
कितने अच्छे थे अपने बापू
वो झेल न पाये आँधी,
बच्चो,
मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर हम आपके लिए लेकर आये हैं एक पिटारा, जिसमें माँ से जुड़ी कहानियाँ हैं, कविताएँ हैं, पेंटिंग हैं, और बहुत कुछ-