Saturday, June 5, 2010

आठ एकम आठ, आठ दूनी सोलह


आठ एकम आठ,
आठ दूनी सोलह,
संगत बुरी से,
दूर सदा रहना।


आठ तीए चौबीस,
आठ चौके बत्तीस,
आदतें तुम अपनी,
रखना नफीस।

आठ पंजे चालीस,
आठ छेके अड़तालीस,
कपड़े, किताब, बस्ता,
नहीं रखना गलीच।

आठ सत्ते छप्पन,
आठ अट्ठे चौसठ,
मंशा में अपनी,
कभी न लाना खोट।

आठ नामे बहत्तर,
आठ दसे अस्सी,
दोस्त बनो अच्छे,
रहो अच्छे पड़ोसी।

--डॉ॰ अनिल चड्डा

दो एकम दोतीन एकम तीनचार एकम चारपाँच एकम् पाँचछ: एकम छ:सात एकम सात