“जगहों के नाम पहचानें”
प्यारे बच्चो,
निम्नलिखित वाक्यों में अलग-अलग जगहों के नाम छुपे हुए हैं ।
कोशिश करके इनमें से उन नामों को ढ़ूँढ निकालो ।
1 मेरी आभा, रतजगा कर रही है ।
2 रमेश जा, पान लेकर आ ।
3 मेरा पुत्र अमृत, सरदार हो गया है ।
4 शीश के भाई ने रो-रो (कर) ममता को परेशान कर दिया ।
5 पर्वत की चढ़ाई, राक से भरी है ।
6 नन्ही मुन्नी बेला, रूस कर बैठी है ।
7 मेरे पुत्र प्रिय, मन लगा कर देश की सेवा कीजिए ।
8 पौधे की अवस्था जर-जर, मनी प्लांट सी हो गई है ।
9 सुशीला का पुत्र राज, स्थानांतरित हो लखनऊ आ गया है ।
10मैं भी काश, मीरपुर जा सकती ।
सौजन्य : डा0 शारदा वर्मा
इस चित्र को देखते ही आपके मन में अपने प्यारे बच्वे का ख्याल आता है ना, तो बस इस फोटो को देखकर एक बाल-कविता बनाइए और हमें भेज दीजिए।
आपको ककड़ी-खाना पसंद है ना! पढ़िए शन्नो आंटी की कविता
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में हम क्या भूत भी ठिठुरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की सैर की है? क्या कहा?- नहीं?
कोई बात नहीं, चलिए हम लेकर चलते हैं।
क्या आप जानते हैं- लिखने से आँखें जल्दी नहीं थकती, पढ़ने से थक जाती हैं क्यों?
अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के बारे में रोचक बातें जानना चाहेंगे? बहुत आसान है। क्लिक कीजिए।
तस्वीरों में देखिए कि रोहिणी, नई दिल्ली के बच्चों ने गणतंत्र दिवस कैसे मनाया।
आपने बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनी होगी? क्या बोला! आपकी मम्मी ने नहीं सुनाई। कोई प्रॉब्लम नहीं। सीमा आंटी सुना रही हैं, वो भी कविता के रूप में।
एक बार क्या हुआ कि जंगल में एक बंदर ने दुकान खोली। क्या सोच रहे हैं? यही ना कि बंदर ने क्या-क्या बेचा होगा, कैसे-कैसे ग्राहक आये होंगे! हम भी यही सोच रहे हैं।
पहेलियों के साथ दिमागी कसरत करने का मन है? अरे वाह! आप तो बहुत बहुत बहादुर बच्चे निकले। ठीक है फिर बूझिए हमारी पहेलियाँ।
आओ बच्चों, आज कुछ कद्दू के बारे में बात करें. इन दिनों सर्दी का मौसम आ रहा है और सब्जी के बाज़ार में कद्दुओं का आगमन भी शुरू हो रहा है. वैस तो कद्दू को सब लोग अधिक पसंद नहीं करते हैं. जैसे की बिचारे चुकंदर की दशा निरीह हो जाती है वैसे ही इसे भी खाने में कुछ लोग संकोच करते हुये नाक-भौं चढ़ाते रहते हैं .....खासतौर से बच्चे. तो आइये आज कुछ इसके बारे में बताऊँ और इसकी अच्छाइयों के बारे में भी तो शायद आप लोग इसके बारे में अपनी राय बदल दें.


चाचा नेहरू कक्षा १ के एक छात्र की दृष्टि में