Tuesday, July 15, 2008

दीदी की पाती...दुनिया के अजूबे

नमस्कार ,

यह दुनिया अजब गजब चीजों से भरी पड़ी है ,.जैसे पिरामिड ,ताजमहल ,आदि |पर यह तो सब इंसान ने बनाए हैं| कुछ चीजे हैरान कर देती है ,जो कुदरत बनाती है |.आप कहोगे वो कौन सी चीजे हैं |.हर साल अगस्त महीने में श्रीनगर के पास अमरनाथ में बर्फ की गुफा का शिवलिंग बनना या सर्दी के मौसम में बंगाल की खाडी में गंगा सागर द्वीप का निकलना कुदरत के अजूबो में से हैं |

कुदरत का एक सबसे हैरान कर देने वाला अजूबा अमरीका में है इसको ग्रैंड केन्यन का जादू भी बोलते हैं अमरीका के एरिजोना प्रान्त में ग्रेंड केन्यन में रंग बिरंगी चट्टाने हैं ,और भव्य नजारे हैं जो इनको प्रमुख कुदरती अजूबो में शामिल करता है |अब आप पूछोगे की क्या है वहां पर ? वहां पर है, अलग अलग रंग के मन्दिर ,दुर्ग और मीनारे |इन्हे किसी मनुष्य ने नही बनाया है| यह सब अपने आप बने हैं कैसे ? यह बने हैं वहां की नदी कोलरेडो से | इस नदी की घाटी का निरंतर क्षरण होता रहता |है सदियों से हो रहे इस क्षरण के कारण कोलरेडो नदी की घाटी को यह रूप मिला है |कोलरेडो का पानी कई सदियों से इन चट्टानों को कांट छांट रहा है |पानी ने पत्थर को इस तरह से तराशा है कि , वहां यह दिलकश नजार बन गया है |थोडी दूर तक नही बलिक कई किलोमीटर में |.ग्रैंड केन्यन की लम्बाई लगभग ३४८ किलोमीटर है और चोडाई ६ से ४६ किलोमीटर तक है ,जो घटती बढती रहती है और इसकी गहराई कहीं कहीं दो किलोमीटर तक है |

यह नदी सदियों से धीरे धीरे एरिजोना प्रांत के उत्तरी पठारों को काटती रही है | और वर्तमान रूप देती रही है |हैरानी तो यह है की पानी ने ही पत्थर को किस किस रूप में ढाल दिया है .|.वह सच मुच हैरान कर देता है ..:)

था न रोचक यह जानना ..आपको कैसा लगा लिखे |

अभी चलती हूँ |

आपकी दीदी

रंजू


आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)

7 पाठकों का कहना है :

Abhishek Ojha का कहना है कि -

वाह ये तो अच्छी जानकारी है !

Poonam Misra का कहना है कि -

रोचक जानकारी. गौर से देखेंगे तो हम पाएंगे प्रकृति के ऐसे कई अजूबों से भरी है यह पृथ्वी .

BRAHMA NATH TRIPATHI का कहना है कि -

वाह बहुत अच्छी आपने मानव निर्मित अजूबो से अलग हटकर कुदरत के अजूबो से लोगो को जानकारी दी
बहुत अच्छा

Anonymous का कहना है कि -

बहुत ही अच्छी जानकारी
आलोक सिंह "साहिल"

Dr. Zakir Ali Rajnish का कहना है कि -

rochak jaankari hai.

GOPAL K.. MAI SHAYAR TO NAHI... का कहना है कि -

WAH, KYAA BAAT HAI, BACHHO KE SATH BADO KA BHI GYAAN BADHEGA..

भूपेन्द्र राघव । Bhupendra Raghav का कहना है कि -

बढिया जानकारी लेकर आयी है पाती....
पानी और पत्थर की लडाई
वाह क्या गजब की आकृति बनाई..

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)