Tuesday, December 2, 2008

वर्णमाला - भाग-१ स्वर ज्ञान

वर्णमाला - स्वर ज्ञान


अनार और से आम
हमे तो बस खाने से काम

इमली और से ईख
बच्चो यह सब लेना सीख

उल्लू और से ऊँट
बच्चो कभी न बोलना झूठ

ऋषि तपस्या मे रत
बच्चो इनको कहते स्वर

एडी और से ऐनक
बच्चे करते कितनी रौनक

ओखल , से औजार
बच्चो करना सबसे प्यार

अं अंगूर और अ: है खाली
पियो रोज इक दूध की प्याली

क्रमश:----


आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)

11 पाठकों का कहना है :

सुनीता शानू का कहना है कि -

ये तो बड़ा अच्छा तरीका है बच्चों को पढ़ाने का, कभी हम भी ऎसे ही पढ़ा करते थे, मगर उसमे रामायण की चौपाईयाँ हमारी शिक्षिका सिखाया करती थी, जैसे
अ से अयोद्या पावन नगरी
कल-कल बहती सरयू लहरी
आदि...

महेश कुमार वर्मा : Mahesh Kumar Verma का कहना है कि -

खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा देने का अच्छा प्रयास.

महेश

शैलेश भारतवासी का कहना है कि -

यह तरीका तो बहुत ही अच्छा है। इससे याद करना बहुत आसान होगा। सीमा जी, यह क्रम ज़ारी रहना चाहिए।

Anonymous का कहना है कि -

bahut aachchaa..

neelam का कहना है कि -

काश हम फिर से बच्चे बन जाते और सीमा जी से
ही पढने आते |
बेहद सराहनीय प्रयास

भूपेन्द्र राघव । Bhupendra Raghav का कहना है कि -

अ से लेकर अ: तक के स्वर
हम तो आ गये याद भी कर कर
कितना बढिया मिला तरीका
झटपट हमने सब कुछ सीखा
सीमा जी की बात निराली
अ से अनार अः से खाली...

Divya Narmada का कहना है कि -

उपयोगी प्रयास. लयकारी, गेयता में सुधार से सरसता में वृद्धि होगी. हर अक्षर से एक छंद बनाकर सिखा सकें तो वर्ण के साथ-साथ छंद ज्ञान भी होगा. रामायण की पंक्तियाँ चौपाई या दोहा की लय का ज्ञान करा देती हैं

प्रवीण त्रिवेदी का कहना है कि -

बहुत ही अच्छा है। इससे याद करना बहुत आसान होगा।

Anonymous का कहना है कि -

namskar,
bar-bar eise rasteey premi atmao ka abhinandan. apko hindi ke liye sangharsa karna hai.badi digri bhi hindi se prapta kar sake tab apka karya pura mana jayega.
ap esake liye sangthan bana yo.

Anonymous का कहना है कि -

namskar,
bar-bar eise rasteey premi atmao ka abhinandan. apko hindi ke liye sangharsa karna hai.badi digri bhi hindi se prapta kar sake tab apka karya pura mana jayega.
ap esake liye sangthan bana yo.

gazalkbahane का कहना है कि -

आज ही देखा बहुत सुन्दर प्रभावशाली गीत बधाई।बाल गीत के पटल पर खरा उतरता हुआ।
श्याम सखा श्याम

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)