Saturday, March 6, 2010

सबसे अच्छा कौन ????????????????

सबसे अच्छा कौन ??????????????

अकबर ने बीरबल की गैरमौजूदगी में दरबारियों से कुछ प्रश्न पूछे ,
फूल -किसका अच्छा
दूध- किसका अच्छा
मिठास -किसकी अच्छी
पत्ता -किसका अच्छा
राजा -कौन अच्छा

सभी दरबारियों ने अपनी -अपनी बुद्धि के हिसाब से उत्तर दिए ,किसी ने कमल ,किसकी ने गुलाब का फूल अच्छा बताया , किसी ने गाय व् बकरी के दूध को अच्छा बताया ,किसी ने केले बी नीम के पत्ते को उपयोगी बताया पर
राजा तो सबने एक स्वर में बादशाह सलामत को ही बताया ।
अकबर खुश तो हुए पर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुए ।
उन्होंने बीरबल से कहा कि वो भी इन सवालों के जवाब दे
बीरबल ने अपने उत्तर दिए ........
फूल -कपास का सबसे अच्छा होता है ,क्योंकि उससे कपडे बनते हैं ।
दूध -अपनी माता का सर्वश्रेष्ठ होता है ,इसी से बच्चे के शरीर को पूरा पोषण मिलता है ।
मिठास -वाणी की सबसे अच्छी होती है
पत्ता -पान का अच्छा होता है ,क्योंकि इसको देने से दुश्मन भी मित्र बन जाते हैं ।
राजा -इन्द्र सबसे अच्छा राजा होता है ,उनकी आज्ञा से बादल बारिश देते हैं ,जिससे पृथ्वी का जीवन चक्र चलता है ।
कहना न होगा कि सबसे अच्छे उत्तर बीरबल के थे जिन्हें बादशाह अकबर ने अपनी प्रसन्नता का इनाम दिया


आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)

3 पाठकों का कहना है :

neeti sagar का कहना है कि -

वाह!! क्या बात है,बीरबल की बुद्धिमानी की,
आपको भी बहुत-२ धन्यवाद, इतनी अच्छी
कहानी पढवाने के लिए....

rachana का कहना है कि -

SABSE ACHCHHA BAL UDHYAN JIS ME ITNI SUNDER KAHANI PADHNE KO MILI
DHNYAVAD
RACHANA

Shanno Aggarwal का कहना है कि -

NEELAM JI,BAHUT SUNDAR UTTAR DIYE BIRBAL JI NE...HAMESHA KI TARAH..
AAP TO AKBAR BIRBAL KE KISSE SUNAKAR PAATHKON KO MUDIT KARTI RAHTI HAIN...
AAP SE EK GUJARISH HAI KI...JARA AAWAZ MEIN DENKHE JAAKAR..MUJHE DHAMKI MILI HAI KI NEELAM JI AUR SUMEET KO VAHAN LAAKAR MAIN HAAJIR KARUN...VARNA MERI JINDGI KHATRE MEIN HAI. JAAKAR DEKHO APNE AAP..haha..main sach kah rahi hoon..

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)