क्या आप जानते हैं?
हमें पसीना क्यों आता है?
पसीना हमारे शरीर से निकलने वाला एक खारा द्रव है। इसमें लगभग 99% हिस्सा पानी और एक प्रतिशत हिस्सा नमक होता है। पसीना हमारे शरीर से हर समय निकलता रहता है लेकिन हमें दिखाई नहीं देता। पसीने के रूप में हमारे खून और शरीर के बहुत से हानिकारक पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। अगर ये बाहर न निकले तो हमारा शरीर तरह-तरह के रोगों का घर ही बन जाए। हर एक मनुष्य के शरीर में लगभग २३००,००० पसीने की ग्रंथियाँ होती हैं। हर ग्रंथि की लम्बाई १/१५ इंच होती है। अगर जोड़े तो कुल ग्रंथियों की लम्बाई लगभग ढाई मील हो जाती है।
पसीने की ये ग्रंथियाँ दिन-रात काम करती रहती हैं और पसीना हर समय शरीर से निकलता रहता है लेकिन दिखाई नहीं देता। गर्मियों के दिनों में या शारीरिक मेहनत करने पर शरीर का तापमान अधिक हो जाता है और खून का बहाव खाल की ओर होने लगता है। इस क्रिया से पसीने की ग्रंथियों को तेजी से काम करना पड़ता है और उसके फलस्वरूप बूँदों के रूप में पसीना खाल के ऊपर निकल आता है। चौबीस घंटे में एक से डेढ़ लीटर तक पसीना निकलता है।

आपको ककड़ी-खाना पसंद है ना! पढ़िए शन्नो आंटी की कविता
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में हम क्या भूत भी ठिठुरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की सैर की है? क्या कहा?- नहीं?
कोई बात नहीं, चलिए हम लेकर चलते हैं।
क्या आप जानते हैं- लिखने से आँखें जल्दी नहीं थकती, पढ़ने से थक जाती हैं क्यों?
अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के बारे में रोचक बातें जानना चाहेंगे? बहुत आसान है। क्लिक कीजिए।
तस्वीरों में देखिए कि रोहिणी, नई दिल्ली के बच्चों ने गणतंत्र दिवस कैसे मनाया।
आपने बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनी होगी? क्या बोला! आपकी मम्मी ने नहीं सुनाई। कोई प्रॉब्लम नहीं। सीमा आंटी सुना रही हैं, वो भी कविता के रूप में।
एक बार क्या हुआ कि जंगल में एक बंदर ने दुकान खोली। क्या सोच रहे हैं? यही ना कि बंदर ने क्या-क्या बेचा होगा, कैसे-कैसे ग्राहक आये होंगे! हम भी यही सोच रहे हैं।
पहेलियों के साथ दिमागी कसरत करने का मन है? अरे वाह! आप तो बहुत बहुत बहादुर बच्चे निकले। ठीक है फिर बूझिए हमारी पहेलियाँ।
बच्चो,
मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर हम आपके लिए लेकर आये हैं एक पिटारा, जिसमें माँ से जुड़ी कहानियाँ हैं, कविताएँ हैं, पेंटिंग हैं, और बहुत कुछ-
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
6 पाठकों का कहना है :
नयी जानकारी के साथ पोस्ट पसन्द आया।
सादर
श्यामल सुमन
09955373288
www.manoramsuman.blogspot.com
shyamalsuman@gmail.com
bahut hi achhi jankari. aur bahut achhi post
पसीने के बारे में यह जानकारी बहुत पसंद आई
जल्दी से बंद करून,,
मुझे तो इस चित्र में इसकी हालत देख कर ही पसीना आ रहा है,,
post acha tha. gyanvardhak jankari mili. padhkar mein paseena paseena ho gayi!
Manju Gupta.
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)