चन्द्रयान की सफलता पर हार्दिक बधाई
नमस्कार बच्चो,
आज आप बड़ी खुशी-खुशी बाल दिवस मना रहे हैं। आज हमें एक और बड़ी उपलब्धि 
हासिल होगी और आज का दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।
आज चाँद पर हमारा भारतीय परचम लहराएग। आपको याद है न बच्चो मैंने भी एक
सपना देखा था और आपको एक कविता भी सुनाई थी " चाँद पे होता घर जो मेरा " और मीनू आंटी ने उसे अपनी आवाज भी दी थी। अब वो दिन दूर नहीं जब हमारा यह सपना सच होगा।
चन्द्रयान की सफलता पर हार्दिक बधाई
आज चांद पर हिन्द का परचम लहराएगा
देखते ही देखते पूरी दुनिया में छा जाएगा
आज हमारा परचम लहराया
कल हम भी चाँद पे जाएँगे
सैर करने के बहाने
चाँद पे घूम के आएँगे 
इक दिन हम चाँद पे घर बनाएँगे
कभी-कभी धरती पे घूमने आएँगे
चाँद पर अब नया भारत बसेगा
हर भारतवासी इसपे गर्व करेगा
गूँजेगा हर तरफ भारत का नाम
दुनिया मे निराली होगी भारत की शान
चन्द्रयान की सफलता की शुभ-कामनाएँ
आओ नाम भारत का ऊँचा ले जाएँ

आपको ककड़ी-खाना पसंद है ना! पढ़िए शन्नो आंटी की कविता
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में हम क्या भूत भी ठिठुरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की सैर की है? क्या कहा?- नहीं?
कोई बात नहीं, चलिए हम लेकर चलते हैं।
क्या आप जानते हैं- लिखने से आँखें जल्दी नहीं थकती, पढ़ने से थक जाती हैं क्यों?
अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के बारे में रोचक बातें जानना चाहेंगे? बहुत आसान है। क्लिक कीजिए।
तस्वीरों में देखिए कि रोहिणी, नई दिल्ली के बच्चों ने गणतंत्र दिवस कैसे मनाया।
आपने बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनी होगी? क्या बोला! आपकी मम्मी ने नहीं सुनाई। कोई प्रॉब्लम नहीं। सीमा आंटी सुना रही हैं, वो भी कविता के रूप में।
एक बार क्या हुआ कि जंगल में एक बंदर ने दुकान खोली। क्या सोच रहे हैं? यही ना कि बंदर ने क्या-क्या बेचा होगा, कैसे-कैसे ग्राहक आये होंगे! हम भी यही सोच रहे हैं।
पहेलियों के साथ दिमागी कसरत करने का मन है? अरे वाह! आप तो बहुत बहुत बहादुर बच्चे निकले। ठीक है फिर बूझिए हमारी पहेलियाँ।
बच्चो,
मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर हम आपके लिए लेकर आये हैं एक पिटारा, जिसमें माँ से जुड़ी कहानियाँ हैं, कविताएँ हैं, पेंटिंग हैं, और बहुत कुछ-
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
2 पाठकों का कहना है :
अब भारत का हो गया चन्दा तक विस्तार
इस अवसर पर आपको बधाई सौ सौ बार
बधाई सौ सौ बार कि चन्दा मामा अपना
मामा के घर खीर मिले सच हो गया सपना
लिये कैमरा कल जाऊँगा मैं चन्दा पर
खीचुँगा तस्वीर खड़े रहना मुस्काकर
और भी फोटों लुंगा घर -आँगन का छत का
हो गया है विस्तार चंद्र तक अब भारत का
हो गया है विस्तार चंद्र तक अब भारत का
चन्द्रयान की सफलता पर आपको भी बहुत-बहुत बधाई। बच्चों की आँखों में यह सपना तो आफने बहुत पहले ही दे दिया था। इसी तरह बच्चों को नए विचार देती रहें और उनकी आँखों मे नए सपने जगाती रहें। सस्नेह
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)