बूझो तो जाने
आज हम कुछ पहेलियाँ पूछेंगे, सही उत्तर अगले दिन बताएँगे तब तक दिमाग के घोड़े दौडाओ, सही उत्तर देने वाले सबसे पहले बच्चे को हम पुरस्कार भी देंगे, मगर १२ साल से अधिक उम्र के प्रतिभागियों के लिए कोई पुरस्कार तय नहीं किया गया है| अलबत्ता भाग तो कोई भी ले सकता है, आशा करते हैं कि आप सभी को हमारी पहेलियाँ पसंद आएँगी, पाठकों के सुझाव भी सदैव आमंत्रित हैं |
१) कही पहेली बीरबल,
अकबर को दियो सुनाय
पक्के रहत बहुत दिन,
बिन पक्के गल जाय
२) तारों के संग आता है,
तारों के संग जाता है,
बुद्धि जिसकी दुर्बल हो,
इसकी पदवी पाता है |
३) दुबली-पतली गुण से भरी,
सिर को चले झुकाय,
आवे जब वो हाथ में,
दो को एक मिलाय |
४) तीन अक्षर का मेरा शब्द,
बूझो तो हो सब स्तब्ध|
५) तीन अक्षर का मेरा नाम,
जल में रहता मेरा धाम,
मेरा आंसू झूठ कहाए ,
जल में बैर नहीं कर पाये
--नीलम मिश्रा

आपको ककड़ी-खाना पसंद है ना! पढ़िए शन्नो आंटी की कविता
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में हम क्या भूत भी ठिठुरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की सैर की है? क्या कहा?- नहीं?
कोई बात नहीं, चलिए हम लेकर चलते हैं।
क्या आप जानते हैं- लिखने से आँखें जल्दी नहीं थकती, पढ़ने से थक जाती हैं क्यों?
अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के बारे में रोचक बातें जानना चाहेंगे? बहुत आसान है। क्लिक कीजिए।
तस्वीरों में देखिए कि रोहिणी, नई दिल्ली के बच्चों ने गणतंत्र दिवस कैसे मनाया।
आपने बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनी होगी? क्या बोला! आपकी मम्मी ने नहीं सुनाई। कोई प्रॉब्लम नहीं। सीमा आंटी सुना रही हैं, वो भी कविता के रूप में।
एक बार क्या हुआ कि जंगल में एक बंदर ने दुकान खोली। क्या सोच रहे हैं? यही ना कि बंदर ने क्या-क्या बेचा होगा, कैसे-कैसे ग्राहक आये होंगे! हम भी यही सोच रहे हैं।
पहेलियों के साथ दिमागी कसरत करने का मन है? अरे वाह! आप तो बहुत बहुत बहादुर बच्चे निकले। ठीक है फिर बूझिए हमारी पहेलियाँ।
बच्चो,
मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर हम आपके लिए लेकर आये हैं एक पिटारा, जिसमें माँ से जुड़ी कहानियाँ हैं, कविताएँ हैं, पेंटिंग हैं, और बहुत कुछ-
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
2 पाठकों का कहना है :
१. घड़ा
२. उल्लु
३. गोंद की शीशी
४. ?
५. मेढ़्क
रंजन जी ,
आपका प्रयास अच्छा लगा ,प्रथम दो पहेलियों के उत्तर तो ठीक हैं ,
किंतु बाकी के तीन जबाब सही नही हैं ,हम सोच रहे हैं ,कुछ और लोग भी प्रयास करें ,उसके पश्चात् ही सही उत्तर बताएं जाएँ |
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)