रंग बिरंगी दुनिया दीदी की पाती
नमस्ते हैं सबको ,
क्या आप जानते हैं कि सेब या टमाटर लाल क्यों दिखते हैं ?
घास का रंग हरा क्यों होता है?कभी सोचा आपने? यह सब होता है सूरज के प्रकाश के कारण सूर्य का प्रकाश सात रंगों का मिश्रण है इसके प्रकाश को प्रिज्म से अलग किया जा सकता है .किसी वस्तु का रंग इस बात पर निर्भर करता है कि उस वस्तु से सूर्य का कौन सा रंग परिवर्तित हो कर हमारी आंखों तक पहुँच रहा है !
सेब या टमाटर का रंग इस लिए लाल दिखायी देता है क्यूंकि इनके द्वारा सूर्य के प्रकाश में से लाल रंग परवर्तित कर दिया जाता है और शेष रंग सोख लिए जाते हैं .इसी प्रकार घास हरे रंग को परवर्तित कर देती है और शेष रंग को सोख लेती है ..कोई वस्तु इस लिए सफ़ेद दिखायी देती है कि वह सभी रंगो को परवर्तित कर देती है और जब कोई वस्तु सूर्य के प्रकाश के सभी रंगो को अवशोषित कर लेती है तो उसका रंग काला दिखायी देता है
पत्तियों का रंग हरा क्लोरोफिल के कारण दिखायी देता है
पर जब पत्तियां नई होती है तो इस में एन्थ्रोसाइनिन नामक रंगीन पद्रार्थ पाया जाता है जिसके कारण यह उस वक्त गुलाबी रंग की होती हैं....
कलोरोफिल की सरंचना ऐसी होती है की यह सूर्य के प्रकाश के सभी रंगो का अवशोषण कर लेता है केवल हरे रंग का अवशोषण नही होता है जिसके कारण पत्तियों का रंग हरा दिखायी देता है
और आकाश का नीला रंग नीला क्यों होता है ? जानते हैं क्या आप ?
सूर्य के प्रकाश में सात रंग होते हैं यह तो आप जान गए अब कौन कौन से रंग हैं यह.
.बेंगनी,जामुनी नीला .हरा ,पीला .संतरी और लाल ..जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल से होते हुए धरती पर पड़ता है तो वायुमंडल मैं पाये जाने वाले धुल के कणों के कारण इन साथ रंगो का विकिरण हो जाता है इन में से बेंगनी, ,जामुनी और नीले रंग का विकिरण सबसे ज्यादा होता है और लाल रंग का सबसे कम .बेंगनी जामुनी और नीला यदि तीनो मिला दे तो नीला रंग ही सामने आएगा इस लिए आकाश का रंग नीला दिखायी देता है
..हाँ यदि धरती के चारों और वायुमंडल न होता तो आकाश का रंग काला दिखता यदि हम चांद से आकाश देखे तो वह हमे काला दिखायी देगा क्यूंकि चाँद पर वायुमंडल नही है ..
तो अब आपने जाना कि हमारी दुनिया रंग बिरंगी कैसे दिखती हैं ..
फ़िर मिलते हैं नई रोचक जानकारी के साथ , आप अपना ध्यान रखे और अपनी परीक्षा ध्यान से दे !!
आपकी दीदी रंजू

आपको ककड़ी-खाना पसंद है ना! पढ़िए शन्नो आंटी की कविता
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में हम क्या भूत भी ठिठुरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की सैर की है? क्या कहा?- नहीं?
कोई बात नहीं, चलिए हम लेकर चलते हैं।
क्या आप जानते हैं- लिखने से आँखें जल्दी नहीं थकती, पढ़ने से थक जाती हैं क्यों?
अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के बारे में रोचक बातें जानना चाहेंगे? बहुत आसान है। क्लिक कीजिए।
तस्वीरों में देखिए कि रोहिणी, नई दिल्ली के बच्चों ने गणतंत्र दिवस कैसे मनाया।
आपने बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनी होगी? क्या बोला! आपकी मम्मी ने नहीं सुनाई। कोई प्रॉब्लम नहीं। सीमा आंटी सुना रही हैं, वो भी कविता के रूप में।
एक बार क्या हुआ कि जंगल में एक बंदर ने दुकान खोली। क्या सोच रहे हैं? यही ना कि बंदर ने क्या-क्या बेचा होगा, कैसे-कैसे ग्राहक आये होंगे! हम भी यही सोच रहे हैं।
पहेलियों के साथ दिमागी कसरत करने का मन है? अरे वाह! आप तो बहुत बहुत बहादुर बच्चे निकले। ठीक है फिर बूझिए हमारी पहेलियाँ।
बच्चो,
मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर हम आपके लिए लेकर आये हैं एक पिटारा, जिसमें माँ से जुड़ी कहानियाँ हैं, कविताएँ हैं, पेंटिंग हैं, और बहुत कुछ-
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
6 पाठकों का कहना है :
"रोज की भागदौड़ मे हम ऐसी सब महत्वपूर्ण बातों को भूल जातें है , आपके इस तरह की रोचक जानकारी हमेशा हमे अपडेट कर देती है "
Regards
रोचक और रंग-बिरंगी जानकारी :)
*** राजीव रंजन प्रसाद
क्या बात है,बहुत अच्छी जानकारी,अच्छा है.
आलोक सिंह "साहिल"
रंजू जी, आपकी हर पाती बहुत ही सरल और प्रभावकारी होती है। बहुत-बहुत बधाई।
रंजना जी बहुत सुन्दर सुन्दर जानकारियाँ संजोकर लाती है आपकी पाती..
हार्दिक शुभकामनायें..
चलिये आज हमें भी पता चल गया दुनिया की रंगीनी का राज! शुक्रिया, रंजना जी!
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)