चिड़िया रानी
चिड़िया रानी चिड़िया रानी
छोटी हो पर बड़ी सयानी
लघु रेशमी गात तुम्हारा
गजब का साहस तुमने धारा
डाली डाली उड़ती हो
मेरा मन ललचाती हो
अँगना में जब मेरे आती
फुदक फुदक के खेल दिखाती
हाथ कभी ना मेरे आती
यहाँ वहाँ फुर से उड़ जाती
चीं चीं करके शोर मचाती
अपनी भाषा में बतलाती
आलस को तुम दूर भगाओ
उठो सवेरा पढ़ने जाओ
दूध पियो और फल खाओ
कक्षा में तुम अव्वल आओ
सुषमा गर्ग
24.06.08
24.06.08


बच्चो, हमारा पर्यावरण यदि कुशल रहेगा, सुरक्षित रहेगा, तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे। जिस तरह लोग अपने वातावरण में तरह-तरह के प्रदूषण फैला रहे हैं। उससे दुनिया का वातावरण दूषित होता जा रहा है। ज़रा देखो तो आपकी सीमा आंटी
सभी को मदर्स-डे की बधाइयाँ। इस अवसर हम लाये हैं आपके लिए ढेरों उपहार-
बच्चो,
21 जून का दिन पिता दिवस यानी कि फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सीमा आंटी लाई हैं
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
3 पाठकों का कहना है :
चीं चीं करके शोर मचाती
अपनी भाषा में बतलाती
आलस को तुम दूर भगाओ
उठो सवेरा पढ़ने जाओ
sushama ji bahut pyaari hai aapki nanhi si kavita .shaayad aisa hi bhaav vyakt kiya tha aapne apni ek poem "CHIDIYA KAA SANDESH " me bhi.....
चिड़िया जैसी ही प्यारी सन्देशप्रद कविता..
चिडिया रानी, चिडिया रानी
मन का भाई तेरी कहानी।
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)