विजयदशमी
प्यारे बच्चों!
आज दशहरा है। इसे हम विजयादशमी के रूप में भी मनाते हैं। दशहरा आश्विन मास की दसवीं तिथि को मनाया जाने वाला उत्सव है। इसके आने से पहले ही शक्ति की उपासना शुरू हो जाती है। भगवान राम ने भी इन दिनों माँ शक्ति की आराधना की थी और दशहरे के शुभ दिन रावण का नाश किया था। आज के दिन जगह-जगह रावण का पुतला जलाया जाता है।
प्यारे बच्चों! दुनिया में बुराइयों और बुरी शक्तियों से लड़ना बहुत आवश्यक होता है। कुछ पल के लिए अच्छाई भले ही विलीन हो जाए किन्तु अन्त में विजय अच्छाई की ही होती है। अगर संसार में सुख से रहना है तो स्वयं को शक्तिशाली बनाना होगा। यदि हम कमजोर हैं तो कुछ भी नहीं कर सकते। आज देश में बहादुरों की आवश्यकता है। बुराई पर विजय पाने का यह पर्व हम सबमें बुराई से लड़ने की शक्ति पैदा करे यही कामना है। जय श्री राम।

आपको ककड़ी-खाना पसंद है ना! पढ़िए शन्नो आंटी की कविता
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में हम क्या भूत भी ठिठुरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की सैर की है? क्या कहा?- नहीं?
कोई बात नहीं, चलिए हम लेकर चलते हैं।
क्या आप जानते हैं- लिखने से आँखें जल्दी नहीं थकती, पढ़ने से थक जाती हैं क्यों?
अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के बारे में रोचक बातें जानना चाहेंगे? बहुत आसान है। क्लिक कीजिए।
तस्वीरों में देखिए कि रोहिणी, नई दिल्ली के बच्चों ने गणतंत्र दिवस कैसे मनाया।
आपने बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनी होगी? क्या बोला! आपकी मम्मी ने नहीं सुनाई। कोई प्रॉब्लम नहीं। सीमा आंटी सुना रही हैं, वो भी कविता के रूप में।
एक बार क्या हुआ कि जंगल में एक बंदर ने दुकान खोली। क्या सोच रहे हैं? यही ना कि बंदर ने क्या-क्या बेचा होगा, कैसे-कैसे ग्राहक आये होंगे! हम भी यही सोच रहे हैं।
पहेलियों के साथ दिमागी कसरत करने का मन है? अरे वाह! आप तो बहुत बहुत बहादुर बच्चे निकले। ठीक है फिर बूझिए हमारी पहेलियाँ।
बच्चो,
मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर हम आपके लिए लेकर आये हैं एक पिटारा, जिसमें माँ से जुड़ी कहानियाँ हैं, कविताएँ हैं, पेंटिंग हैं, और बहुत कुछ-
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
3 पाठकों का कहना है :
शोभा जी, अच्छा लिखा है आपने। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी पर आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं।
दशहरे की बधाई ..अच्छी जानकारी दी है आपने
विजय दशमी पर्व की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाऐं.
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)