समय का महत्व

कुण्डलिनी
सदा समय पर जो करे, काम और आराम।
मिले सफलता उसी को, वह पाता धन-नाम।
वह पाता धन-नाम, न थक कर सो जाता है।
और नहीं पा हार, बाद में पछताता है।
कहे 'सलिल' कविराय, न खोना बच्चों अवसर।
आलस छोडो, करो काम सब सदा समय पर।
-संजीव 'सलिल'

आपको ककड़ी-खाना पसंद है ना! पढ़िए शन्नो आंटी की कविता
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में हम क्या भूत भी ठिठुरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की सैर की है? क्या कहा?- नहीं?
कोई बात नहीं, चलिए हम लेकर चलते हैं।
क्या आप जानते हैं- लिखने से आँखें जल्दी नहीं थकती, पढ़ने से थक जाती हैं क्यों?
अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के बारे में रोचक बातें जानना चाहेंगे? बहुत आसान है। क्लिक कीजिए।
तस्वीरों में देखिए कि रोहिणी, नई दिल्ली के बच्चों ने गणतंत्र दिवस कैसे मनाया।
आपने बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनी होगी? क्या बोला! आपकी मम्मी ने नहीं सुनाई। कोई प्रॉब्लम नहीं। सीमा आंटी सुना रही हैं, वो भी कविता के रूप में।
एक बार क्या हुआ कि जंगल में एक बंदर ने दुकान खोली। क्या सोच रहे हैं? यही ना कि बंदर ने क्या-क्या बेचा होगा, कैसे-कैसे ग्राहक आये होंगे! हम भी यही सोच रहे हैं।
पहेलियों के साथ दिमागी कसरत करने का मन है? अरे वाह! आप तो बहुत बहुत बहादुर बच्चे निकले। ठीक है फिर बूझिए हमारी पहेलियाँ।
बच्चो,
मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर हम आपके लिए लेकर आये हैं एक पिटारा, जिसमें माँ से जुड़ी कहानियाँ हैं, कविताएँ हैं, पेंटिंग हैं, और बहुत कुछ-
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
6 पाठकों का कहना है :
कुण्डली से अधिक अच्छा साथ में लगाया गया चित्र है. पूरी तरह उपयुक्त...धन्यवाद.
समय के महत्त्व का ज्ञान तो सभी को होना चाहिए .आप ने गागर में सागर भर दिया है .
हमेशा की तरह बहुत खूब
सादर
रचना
अरे वाह! क्या रंग-बिरंगी समय की clock और फिर समय की उपयोगिता को बताते हुए आपकी कुंडलिनी. बहुत खूब! आप ने तो चुटकी बजाते लिख लिया होगा इसे. दोनो ही बहुत भायीं मन को. धन्यबाद.
कुंडली और चित्र दोनों का काम्बिनेशन शानदार लगा,,,,,
बधाई,,,स्वीकारें,,,,
शैलेश की तरफ से चित्र पसंद
आने पर हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं |
समय का महत्व समझाने एक अनूठा प्रयास ,|
साधुवाद आपको भी आचार्य जी |
बच्चों को समय का महत्व सिखाने के लिए यह बहुत सुंदर रचना है .. आभार आपका।
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)