धनतेरस क्यों मनाया जाता है?
प्यारे बच्चों
दीपावली सप्ताह मना रहे हैं? अच्छा है। अब तो आपके स्कूलों में भी छुट्टियाँ होने वाली होंगी? अच्छा है तुम सब दीप पर्व का आनन्द उठाओ। तुम जानते हो बच्चों कि इस पर्व पर इतनी छुट्टियाँ क्यों पड़ती हैं ? मैं बताती हूँ । 
बच्चों यह एक पर्व नहीं पर्वों का समूह है। यह पूरे पाँच पर्वों का समूह है। मैं आपको बताती हूँ इनके बारे में।
१ सबसे पहला दिन है धनतेरस कहा जाता है कि सागर मन्थन के बाद इसी दिन धन्वन्तरी जी एक अमृत कलश लेकर इसी दिन धरती पर अवतरित हुए थे। उनके अमृत कलश के प्रतीक रूप में आज भी बर्तन खरीदे जाते हैं। घर में नए बर्तन लक्ष्मी जी के आगमन की सूचना देते हैं ।
एक और बात - आप जानते हैं ना कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करता है? धनवन्तरी जी एक वैद्य के रूप में जाने जाते हैं। उनकी पूजा से शरीर रोगों से मुक्त रहता है।
तो बच्चों अपने शरीर को स्वच्छ एवं रोग मुक्त रखें और महान वैद्य धनवन्तरी जी से प्रार्थना करें कि हमें रोगों से मुक्त करें। आप सभी का दिन शुभ हो तथा आप सब स्वास्थ्य लाभ लें यही कामना है।
कल फिर आपको दूसरे दिन की कथा और महत्व बताने आऊँगी । तब तक के लिए बाय -बाय खुदा हाफ़िज़
आपकी-
शोभा आन्टी

आपको ककड़ी-खाना पसंद है ना! पढ़िए शन्नो आंटी की कविता
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में हम क्या भूत भी ठिठुरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की सैर की है? क्या कहा?- नहीं?
कोई बात नहीं, चलिए हम लेकर चलते हैं।
क्या आप जानते हैं- लिखने से आँखें जल्दी नहीं थकती, पढ़ने से थक जाती हैं क्यों?
अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के बारे में रोचक बातें जानना चाहेंगे? बहुत आसान है। क्लिक कीजिए।
तस्वीरों में देखिए कि रोहिणी, नई दिल्ली के बच्चों ने गणतंत्र दिवस कैसे मनाया।
आपने बंदर और मगरमच्छ की कहानी सुनी होगी? क्या बोला! आपकी मम्मी ने नहीं सुनाई। कोई प्रॉब्लम नहीं। सीमा आंटी सुना रही हैं, वो भी कविता के रूप में।
एक बार क्या हुआ कि जंगल में एक बंदर ने दुकान खोली। क्या सोच रहे हैं? यही ना कि बंदर ने क्या-क्या बेचा होगा, कैसे-कैसे ग्राहक आये होंगे! हम भी यही सोच रहे हैं।
पहेलियों के साथ दिमागी कसरत करने का मन है? अरे वाह! आप तो बहुत बहुत बहादुर बच्चे निकले। ठीक है फिर बूझिए हमारी पहेलियाँ।
बच्चो,
मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर हम आपके लिए लेकर आये हैं एक पिटारा, जिसमें माँ से जुड़ी कहानियाँ हैं, कविताएँ हैं, पेंटिंग हैं, और बहुत कुछ-
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
6 पाठकों का कहना है :
आन्टी,
बहुत उपयोगी जानकारी है। हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चे आगे से धनवंतरि की पूजा अवश्य करेंगे।
ज्ञानवर्धक जानकारी और धनवन्तरि जयन्ती (धनतेरस) के बारे में कथा बताने के लिये धन्यवाद!
धनतेरस के बारे में रोचक जानकारी पढ कर अच्छा लगा, बधाई।
बहुत अच्छी जानकारी
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)